Bihar Crime News in Hindi

जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत छह घायल

जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत छह घायल

जमुई के झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद थाना गेट के पास पथराव में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पिता-पुत्र समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पिता-पुत्र समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आयर और पीरो क्षेत्र से देसी कट्टा, बंदूक, रिवॉल्वर, एयरगन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

कटिहार: ट्रेन में विद्युतकर्मी की हत्या का 34 दिन बाद खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कटिहार: ट्रेन में विद्युतकर्मी की हत्या का 34 दिन बाद खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में चलती ट्रेन में विद्युतकर्मी देवकुमार गुंजन की हत्या के मामले में पुलिस ने 34 दिन बाद बड़ा खुलासा करते हुए उनकी पत्नी, कथित प्रेमी और एक कथित शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

ट्रॉली में बने गुप्त तहखाने से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रॉली में बने गुप्त तहखाने से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 25 कार्टन (लगभग 216 लीटर) विदेशी शराब बरामद की है। ट्रॉली की बॉडी में बने गुप्त तहखाने में शराब छिपाई गई थी। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सिवान जिले के निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शराब की खेप सिवान में

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला मामला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला मामला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में कोचिंग सेंटर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग की घटना से इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और