भारत समेत दुनियाभर के तमाम देश इस समय कोरोना वायरस से लड़ रहे है। इस वायरस से अब तक 90 लाख लोग बीमार हो गए है और लाख़ों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है।
कोरोना का अब तक ना ही कोई इलाज है और ना ही कोई दवाई अब तक कोई भी देश बना पाया है लेकिन अब स्वामी रामदेव ने यह दावा किया है कि उन्होंने दवाई खोज ली है।
कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को कल यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण लॉन्च करेंगे. इस अवसर पर बाबा रामदेव भी मौजूद रहेंगे।
दावा है कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान विशेष फॉर्मूले से निर्मित इस आयुर्वेदिक दवा से 80 फीसदी कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।
ज्ञात हो, यह शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर द्वारा किया गया है।