1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के बीच 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने सुशील चंद्रा, सुनील अरोड़ा की जगह संभाला पदभार

पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के बीच 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने सुशील चंद्रा, सुनील अरोड़ा की जगह संभाला पदभार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के बीच 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने सुशील चंद्रा, सुनील अरोड़ा की जगह संभाला पदभार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पांच राज्य़ों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच में ही मंगलवार को 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पद सुशील चंद्रा ने ग्रहण कर लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया था। इससे पहले सुशील चंद्रा सीबीडीटी के चेयरमैन के पद पर थे।

आपको बता दें कि सुशील चंद्रा के ही कार्यकाल में ‘आपरेशन क्लीन मनी’ अभियान चला था। 14 फरवरी 2019 को चंद्रा को निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। सुशील चंद्रा के 14 फरवरी 2022 को पद मुक्त होंगे।

सुशील चंद्रा 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। चंद्रा ने आईआईटी, रूड़की से बी-टेक और डीएवी, देहरादून से एलएलबी की है। परंपरा के मुताबिक, भारत के आयुक्तों में से सबसे सीनियर अधिकारी को ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाता है। इसी आधार पर चंद्रा की नियुक्ति हुई।

आईआरएस अधिकारी रहते हुए सुशील चंद्रा यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। इतना ही नहीं चंद्रा गुजरात में महानिदेशक (इन्वेस्टिगेशन ) के पद पर भी तैनात थे। चंद्रा को इंटरनैशनन टैक्शेसन का अच्छा जानकार माना जाता है।

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को अगले साल ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने हैं। इन राज्यों में यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में उनको बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...