1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुप्रीम कोर्ट ने वीडियों काॅल जूम एप पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने वीडियों काॅल जूम एप पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुप्रीम कोर्ट ने वीडियों काॅल जूम एप पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से वीडियों काॅल जूम के इस्तेमाल पर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि भारत में नागरिकों द्वारा उचित कानून बनाने तक वीडियों काॅल जूम एप के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। दावा करते हुए कहा कि यह गोपनीयता को भंग करता है।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी किया जिसने गोपनीयता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीठ ने इस पर केंद्र सरकार को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

अदालत में दायर याचिका दिल्ली के रहने वाले हर्ष चुघ ने दायर की। उन्होंने जूम एप्लिकेशन के उपयोग की सुरक्षा और गोपनीयता जोखिमों को लेकर संपूर्ण तकनीकि अध्ययन करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...