मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए खरीब की फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दी है।
इस नयी लिस्ट में 53 से 755 रु. प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की गयी है। इससे ना सिर्फ किसानों का फायदा होगा बल्कि दलहन की फसल बोन के लिए किसान प्रेरित भी होंगे।
सबसे अधिक 755 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी रामतिल में की गई है। अरहर का एमएसपी 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

वहीं मूंग का एमएसपी 7,050 रुपये से बढ़ाकर 7,196 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। उड़द का एमएसपी 5,700 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये किया गया है।
सोयाबीन का एमएसपी 3,710 रुपये से बढ़ाकर 3,880 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। मक्के का एमएसपी 1,760 रुपये से बढ़कर 1,850 रुपये हो गया है, वहीं मध्यम कपास का समर्थन मूल्य 5,255 रुपये से बढ़कर 5,515 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।