{सुल्तानपुर से सतीश सिंह की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर से पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। मरीज का नाम सुभाष शर्मा बताया जा रहा है। जिनका दो दिन पहले कोरोना सैम्पल लिया गया था। जिसके बाद अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में पहला कोरोना मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कम्प का माहौल बना हुआ है।
बता दे, उससे पहले प्रशासन ने व्यक्ति सुभाष को फरीदीपुर क्वारन्टीन सेंटर में 17 अप्रैल क्वारन्टीन किया था। बताया यह भी जा रहा है कि सुभाष कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से आया था। जिसके बाद प्रशासन ने पति-पत्नी का सैम्पलिंग कराया था।