रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है । इसी बीच अगर सब्सिडी भी न मिलें, तो जेब पर भार और बढ़ जाता है । वहीं, सब्सिडी को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि सब्सिडी बंद कर दी गयी है । जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हैं । अगर रसोई गैस की खरीद पर आपके बैंक खातों में सब्सिडी नहीं आ रही है तो इसका कारण जान लें । साथ ही ये भी जानें कि LPG सिलेंडर की सब्सिडी दोबारा शुरू करने के लिए आपको क्या करना होगा ।
दरअसल, सब्सिडी न आने का कारण है आधार कार्ड का लिंक न होना । अगर आपका आधार कार्ड LPG कनेक्शन से लिंक नहीं है तो आपकी सब्सिडी नहीं आएगी । आप ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड लिंक कर सकते है । जिससे आपकी रूकी हुई सब्सिडी दोबारा आने लगे । आधार लिंक करने के कई तरीके हैं । आप कॉल करके, IVRS के जरिए और SMS करके आधार लिंक कर सकते हैं । लेकिन सबसे पहले आपको चेक करना होगा कि सब्सिडी सचमुच नहीं आ रही है । जिसके लिए आपको इस प्रक्रिया से गुजरना होगा ।
1. सबसे पहले Indane की आधिकारिक वेबसाइट http://mylpg.in/hindi/index.aspx पर जाएं ।
2. होम पेज पर मौजूद LPG सिलेंडर की तस्वीर पर क्लिक करें ।
3. स्क्रीन पर एक Complaint Box खुलेगा, उसमें Subsidy Status लिखकर Proceed क्लिक करें ।
4. इसके बाद Subsidy Related (PAHAL) के बटन पर क्लिक करें ।
5. स्क्रॉल करने पर Sub-Category में कुछ नए ऑप्शन खुलेंगे ।
6. उसमें आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना होगा ।
7. Subsidy Status Check का पेज खुलेगा , जहां आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे ।
8. पहला Registered Mobile Number और दूसरा LPG ID
9. अगर मोबाइल नंबर लिंक नही है तो ID का एक ऑप्शन दिखाई पड़ेगा ।
10. उस जगह पर गैस कनेक्शन की ID डालें, उसके बाद वेरिफाई करके Submit कर दीजिए, सब्सिडी से जुड़ी सारी जानकारी खुल जाएगी।
सब्सिडी आ रही हैं या नहीं चेक करने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आप आधार लिंक करवा सकते हैं ।
पहला तरीका- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UID <Aadhar number> टाइप करें और गैस एजेंसी के नंबर पर भेजें । ऐसा करते ही आपका गैस कनेक्शन आपके आधार से लिंक हो जाएगा, इसका कंफर्मेशन आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा ।
दूसरा तरीका- आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Indane गैस एजेंसी के नंबर 1800 2333 5555 पर कॉल करें । अपना आधार नंबर कस्टमर केयर कर्मचारी को बताएं, जो आपका आधार नंबर गैस कनेक्शन से लिंक कर देगा ।
तीसरा तरीका- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं । जिसमें पूछी गयी सभी जरूरी जानकारियां भरें । डिटेल्स भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें । आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा । उसे भरकर एप्लीकेशन पूरा करें । जिससे आपका आधार और गैस कनेक्शन लिंक हो जाएगा ।