{संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली इलाके का एक मामला सामने आया है। बताते चले, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोगों पर हमलों को लेकर जहां सीएम गंभीर हैं वहीं सम्भल में पुलिस पर हमले का एक और मामला सामने आया है।
जहां लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाइक से घूम रहे लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस कर्मी को गाली देते हुए भागे, ट्रैफिक पुलिस कर्मिय़़ों ने पीछे दौड़ कर जब आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपी उन पर हमलावर हो गए।
जबकि मारने को उनको मौके पर ईंट पत्थर डंडा नहीं मिला, अलबत्ता तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया जरूर है लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद सम्भल में पुलिस पर हमले का एक और मामला सामने आ गया है।