1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. श्रीलंका ने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भारी बेइज्जती, पहले बुलाया फिर…

श्रीलंका ने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भारी बेइज्जती, पहले बुलाया फिर…

By: Amit ranjan 
Updated:
श्रीलंका ने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भारी बेइज्जती, पहले बुलाया फिर…

नई दिल्ली : विश्व के विभिन्न मंचों पर जमकर अपनी किरकिरी कराने वाला पाकिस्तान का श्रीलंका ने दुनिया के सामने भारी बेइज्जती कर दी है, जिससे अब शायद पाकिस्तान एक बार फिर अपने उठाये गये कदमों के बारे में सोचें। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने संसद में बोलने का निमंत्रण दिया था, जिसे लेकर पाकिस्तान के मुखिया इमरान खान तैयारी करने भी लगे थे। हालांकि उनके इस स्पीच से पहले ही श्रीलंका ने प्रोग्राम कैंसल कर दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इमरान खान इस मौके का दुरुपयोग करते हुए कश्मीर पर बोल सकते थे। कोलंबो में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि सरकार ने इस बात पर दोबारा विचार किया है कि यदि इमरान अपने भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं तो इसका क्या असर होगा।

शख्स ने बताया कि, ”लगता है संसद में संबोधन को लेकर पहले ठीक से विचार नहीं किया गया था। इमरान खान की ओर से कश्मीर मुद्दा उठाए जाने की संभावना को लेकर सरकार के भीतर काफी चर्चा हुई है। इसके बुरे असर की संभावना का आकलन करते हुए श्रीलंका ने इमरान खान के संबोधन को कैंसल करना ही बेहतर समझा।”

कोलंबो गैजेट में छपी खबर के मुताबिक श्रीलंका के विदेश मंत्री ने अधिकारियों को बताया कि इमरान खान का संसद में संबोधन नहीं होगा। अन्य कार्यक्रम पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक होगा। गौरतलब है कि पिछले कई समयों से पाकिस्तान की सरकार कश्मीर मुद्दे को हर अंतरराष्ट्रीय फोरम पर उठा रही है, खासकर अगस्त 2019 में कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से। पाकिस्तान ने पिछले साल भारत की ओर से कोरोना महामारी पर बुलाई गई सार्क देशों की वुर्चुअल बैठक में भी यह रोना रोया।

खबरों की मानें तो पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका से गुजारिश की थी कि इमरान खान से संसद को संबोधित कराया जाए। जिसके बाद श्रीलंका के स्पीकर महिंद्रा अबेवर्देना ने पिछले सप्ताह राजनीतिक दलों के नेताओं को बताया था कि इमरान खान 22 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर संसद को संबोधित करेंगे। इमरान खान 24 फरवरी को संसद में बोलने वाले थे। खान राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे और विदेश मंत्री दिनेश गुनावर्देना से भी मुलाकात करने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...