1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

{ अनुज की रिपोर्ट }

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार को तत्काल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

अखिलेश यादव बोले, राज्य सरकार केवल अधिकारियों के भरोसे जनता को नहीं छोड़ सकती है, विपक्ष संकट के समय समाधान में ऐसे सुझाव दे सकता है जिससे प्रभावी नियंत्रण हो सके।

विपक्ष की संयुक्त भूमिका से ही उत्पन्न गम्भीर समस्याओं का निदान हो सकता है, नौकरशाही पर ही पूरी तरह निर्भरता ठीक नहीं।

जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता के अभाव में मरीजों की सही-सही संख्या का पता नहीं चल रहा है, अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है।

लॉकडाउन की लंबी अवधि में जनता की तकलीफें बढ़ी हैं। किसान पर बे-मौसम बरसात और ओलावृष्टि की मार पड़ी है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...