1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की लोगों से अपील, सुनिए क्या कहा

सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की लोगों से अपील, सुनिए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की लोगों से अपील, सुनिए क्या कहा

{ सम्भल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

इस वक्त पूरा देश कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिन का लॉक डाउन का आह्वान किया।

पूरे देश में लोक डाउन को देखते हुए सभी धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है आज शबे बरात का पर्व भी है जिसे मुस्लिम समाज के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और कब्रिस्तान में जाकर फातिहा पढ़ते हैं।

लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में ही रहकर इबादत करने की अपील की, शहर इमाम सहित मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी घरों में रहने की अपील कि।

इसी कड़ी में सम्भल से सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से शबे बारात पर्व पर घर पर रहकर इबादत करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घर पर रहे और घर से बाहर नहीं निकले घर पर रहकर ही इबादत करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...