सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने बीते दिनों सरकार से ईद उल जुहा पर मस्जिदों में सामूहिक नमाज की मांग उठाई थी।
उन्होंने कहा था कि मस्जिदों में सामूहिक नमाज से कोरोना पूरे देश से भाग जाएगा जिसके बाद वह अपने बयान को लेकर घिर गए थे।
इस दौरान यूपी सरकार ने ईद-उल-जुहा को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए साफ कर दिया कि जिस तरह से ईद उल फितर पर ईदगाह पर सिर्फ 5 लोग ही नमाज अदा करेंगे वैसे ही ईद-उल-जुहा पर भी सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी बल्कि 5 लोग ही नमाज अदा करेंगे।
जबकि घर पर रहकर इबादत करने और कुर्बानी भी घर पर रहकर करने को कहा है जिसके बाद बैकफुट पर आए सपा सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि
मुस्लिम समाज के लोग कोरोना काल में अपने घर पर रहकर इबादत करें और घर पर ही कुर्बानी करें। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने कि मुस्लिम समुदाय से अपील की है।