1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजली उपकरण को चुराने के मामले में सपा नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिजली उपकरण को चुराने के मामले में सपा नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिजली उपकरण को चुराने के मामले में सपा नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे

कन्नौज में सरकारी बिजली उपकरण चुराने वाले को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए चोर के पास से ट्रांसफार्म व तार सहित लाखो रुपये कीमत के बिजली उपकरण बरामद हुए हैं।

आरोपी बिजली विभाग में ठेकेदारी की आड़ में चोरी को अंजाम देता था। खुद को सपा नेता बताने वाला यह चोर अफसरों पर रौब गांठने के लिए सचिवालय का फर्जी पास गाड़ी में लगाकर घूमता था।

कन्नौज की ठठिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिर्वा के खुर्दइयापुर निवासी कृष्णापाल उर्फ टिंकू नेता को दबोचा। कृष्णापाल उर्फ टिंकू नेता एक ट्रैक्टर पर बिजली ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण लादकर जा रहा था। रोकने पर उसने खुद को सपा नेता और बिजली विभाग का ठेकेदार बताया।

उसकी बातों पर ठठिया थानाध्यक्ष को कुछ आशंका हुई तो गाड़ी लेकर थाने में खड़ी करवा ली और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया कृष्णापाल उर्फ टिंकू नेता बिजली उपकरण चोरी के।पकड़ा जा चुका है। जो सामान वह अपना बताकर ले जा रहा है, वह भी चोरी का है।

मामला चोरी का देख ठठिया पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिया। पुलिस कृष्णापाल के काम के बारे में ओर जानकारी करने में जुटी हुई है।

 

अफसरों पर रौब गांठने के लिए कार में लगाए गए सचिवालय के पास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है की जांच में और भी कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...