कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की वीडियों काॅन्फ्रेंस बैठक बुलाई है। जिसमें 22 दल शामिल हुए। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के प्रसार की स्थिति और निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका पर चर्चा की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बैठक शुरू होते ट्वीट किया, 20 समान मानसिकता वाले राजनीतिक दलों की कोविड-19 और बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई है। बैठक में अम्फान चक्रवात की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मरने वालों की आत्मा की शांति की प्रर्थाना की।
उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन, सीताराम येचुरी और एके स्तालिन बैठक में शामिल हुए है।
कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों के पलायन और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने यह बैठक बुलाई है।