रिपोर्ट: सत्यम दुबे
सोनभद्र: योगी सरकार सूबे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर वो फैसले ले रही है, जो उचित है। इसी कड़ी में यूपी की जेलों में व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सोनभद्र और बलिया समेत 10 जेल अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। जिला कारागार सोनभद्र के अधीक्षक मिजाजी लाल का तबादला बुलंदशहर के लिए हो गया है। उनकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।
मिजाजी लाल पिछले तीन वर्षों से सोनभद्र में अपनी सेवाएं दी। उनको उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक और डीजी जेल की ओर से प्रशंसा चिह्न भी प्रदान किया गया है। उनको कुछ सराहनीय कमों की बात करें तो उहोने अपने कार्यकाल के दौरान जेल की साज-सज्जा, व्यवस्था सुधारने और बंदियों को अपराध से हटाकर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वह चर्चित रहे। कोरोना काल में जेल के अंदर मास्क बनवाकर लोगों में वितरित कराया था।
वहीं दूसरी ओर बलिया जिला जेल के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का स्थानांतरण जिला जेल रामपुर के लिए किया गया है। वहीं जिला कारागार ललितपुर से यूपी मिश्रा को जिला जेल अधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है। प्रशांत मिश्रा की जनपद में पहली तैनाती थी।
इस दौरान उन्होंने तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बलिया में पूरा किया। उन्होंने स्वयं अपने तबादले के लिए आवेदन किया था। नए जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के सामने जेल की अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही जेल के अंदर होने वाला जलभराव एक चुनौती के समान होगी।