1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र- 11000 वोल्ट करंट के चपेट में आने से हाईवा में लगी भयंकर आग, चालक की बची जान

सोनभद्र- 11000 वोल्ट करंट के चपेट में आने से हाईवा में लगी भयंकर आग, चालक की बची जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनभद्र- 11000 वोल्ट करंट के चपेट में आने से हाईवा में लगी भयंकर आग, चालक की बची जान

सोनभद्र- शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया वर्कशॉप के पास एक हाईवा बोल्डर को ऑन लोड करते समय 11000 वोल्ट करंट के चपेट में आ गया। जिससे हाईवा के चारों टायर में भयंकर आग लग गई। लेकिन अर्थ ना मिलने की वजह से चालक की जान बच गई।

बता दें कि औडी शक्ति नगर हाईवे का कार्य चल रहा है। खडिया सीएचपी वर्कशॉप के पास सड़क पर एक हाईवा मिट्टी उठाकर अनलोड कर रहा था। तभी बिजली का पोल जिसमें 11000 बोल्ट का तार जोकि ऊपर से गुजर रहा था, उसके संपर्क में हाईवा आ गया। मिनटों में पूरी गाड़ी में आग लग गई और चारों पहिया धू-धू कर जलने लगा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय दमकल कर्मी को सूचित किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लिया है।

सूचना मिलने पर थाना शक्ति नगर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद चालक को थाने ले जाकर पूछताछ किया गया। उधर रोड बनाने वाली कंपनी का कहना है बिजली विभाग, वन विभाग के कछुआ चाल के वजह से काम में बाधा उत्पन्न हो रही है।

जिसे शासन प्रशासन के लोगों को बार-बार अवगत कराया जा रहा है। तब भी बिजली विभाग न तो पोल हटा रही है, न ही वन विभाग के द्वारा पौधे काटकर हटाया जा रहा है। जिससे काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि बिजली का पोल बचे हुए पेड़ को हटाने में सहयोग करे ताकि काम जल्द निपटाया जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...