1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर सोनम कपूर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर सोनम कपूर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वो कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर सोनम कपूर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वो कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वही एक्ट्रेस अपना आज 37वां जन्मदिन माना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जन्मदिन की जमकर बधाई भी दे रहे है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं।

सोनम ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। वो एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड लुक के चलते भी चर्चा में बनीं रहती हैं। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम कपूर अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आ रही है । सोनम ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हॉट फोटोशूट कराया है, उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपने जन्मदिन पर एक बेदह ही हॉट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही सोनम ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। फोटो में सोनम व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि सोनम ने लॉन्ग स्कर्ट के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है। इस ड्रेस में

मोतियों का काफी अच्छा काम किय गया है, जो इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं इस ड्रेस में सोनम का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सोनम अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनके लुक की तारीफ तो कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दे रहे हैं। अबतक इन फोटोज का काफी बार देखा जा चुका है।

 

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च 2022 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर को पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन में लिखा था, ‘चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं, दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा।

सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से की है। सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की।

सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...