1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Happy Birthday: Aamir Khan के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई Fatima sana shaikh?

Happy Birthday: Aamir Khan के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई Fatima sana shaikh?

फातिमा सना शेख का जन्मदिन है। फातिमा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा: बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती है, लेकिन आज वो किसी पहचान की मोहताज नही है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पंसद करते है, उनकी दंगल फिल्म में एक्टिंग को देखते हुए काफी लोग दंग रह गए थे।

फातिमा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के भी दर्शकों ने खूब सराहा। आज फातिमा सना शेख का जन्मदिन है। फातिमा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ है।

फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘इश्क’ से की थी। इस फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य किरदार में थे।

इसके अलावा फातिमा कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और शाहरुख खान, जूही चावाल की फिल्म ‘वन 2 का 4’ में नजर आई थीं।

 

फातिमा सना शेख का अफेयर

आमिर और फातिमा 2016 में सुपरहिट फिल्म दंगल में को-स्टार रह चुके हैं। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं।

इसके बाद जब फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म के लिए भी साइन किया गया तब यह कहा जाने लगा कि आमिर ने खुद फातिमा को साइन करने के लिए कहा था। किरण राव (Kiran Rao ) ने तब यह स्टेटमेंट दिया था कि फातिमा को फिल्म में साइन करना आमिर का फैसला नहीं था।

 

क्रिएटिव टीम ने साथ मिलकर ही फातिमा को इस किरदार के लिए चुना था। तब भी ऐसी खबरें आईं कि आमिर फातिमा के किरदार पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस बात को लेकर फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भी नाखुश होने की बात सामने आई थी।

 

आमिर खान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को फातिमा ने नकार दिया था। फातिमा ने कहा था कि आमिर उनके मेंटर हैं। फातिमा ने कहा था कि अनजान लोग हमारे बारे में कुछ भी सोचते या बोलते रहते हैं। कभी-कभी इन बातों का मुझ पर प्रभाव भी पड़ता है। अब मैं इन सब बातों के बीच जीना सीख रही हूं। वहीं, आमिर ने इन अफवाहों के बारे में कभी कुछ नहीं कहा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...