1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कम पैसे में बेस्ट फीचर्स वाले स्मार्टफोन, 8GB रैम के साथ जानें पूरी डिटेल

कम पैसे में बेस्ट फीचर्स वाले स्मार्टफोन, 8GB रैम के साथ जानें पूरी डिटेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कम पैसे में बेस्ट फीचर्स वाले स्मार्टफोन, 8GB रैम के साथ जानें पूरी डिटेल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तेजी के साथ बदलती भारत की संचार प्रणाली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्मार्ट फोन आये दिन भारतीय बाजार में ग्राहकों को लुभाते रहृते हैं। अपनी शानदार फीचर्स पॉवरफुल पुरफॉर्मेंस क्षमता से लैस फोन लोगो को अपने प्रति आकर्षित करते हैं। स्मार्ट फोन्स परफॉर्मेंस उसकी रैम पर टिकी होती है। अगर आप कोई अधिक रैम वाले स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको हैंग होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइये हम उन फोन्स के बारे में जानकारी देते हैं, जो 20000 से भी कम कीमत मौजूदा वक्त में 8GB रैम वाले फोन बाजार में उपलब्ध हैं।

Realme Narzo 30 Pro

Realme Narzo 30 Pro: इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 19,990 रुपये है, जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में पावर की बात करें तो इसके बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर प्रोसेसर से लैस है और इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सबसे बड़ी बात फोन का मेन कैमरा 48MP का है। जबकि इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

Vivo V20 SE

Vivo V20 SE: इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में 19,990 रुपये है। इस फोन में भी आपको 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.44 इंच की डिस्प्ले मौजूद है और पावर बैकअप के लिए 4100mAH की बैटरी दी गई है।

OPPO F15

OPPO F15: इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है। यह फोन में एंड्राइड 10 ओएस तकनीक है। इसे MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी उपलब्ध है। फोन में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 8MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा मौजूद है।

POCO X3

POCO X3: इस फोन की कीमत 17,499 रुपये है, वहीं इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 8GB रैम दी गई है जो कि परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाती है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 20MP का है। पावर बैकअप के लिए इसमें यूजर्स को 6000mAh की दमदार बैटरी की सुविधा मिलेगी।

Infinix Zero 8i

Infinix Zero 8i: इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन को भी MediaTek Helio G90T प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में मौजूद है जिसे 256GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का क्वाड रियर कैमरा और 16MP + 8MP का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...