रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार के एक मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे वो विपक्ष के निशाने पर आ गये हैं। विपक्ष उनपर सवाल कर रहा है। योगी सरकार में मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख राशन वितरण को दौरान बोलते हुए ऑकड़ा गलत बता दिए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हे ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रधानमंत्री गरीब राशन योजना के अंतर्गत 80,000 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटेगी।
आपको बता दें कि ये ऑकड़ा सरासर गलत है, पूरी दुनिया की आबादी करीब 7.7 अरब ही है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश यहां की आबादी 22 करोड़ से भी ज्य़ादा है। वही बात करें देश की तो देश की 139 करोड़ और दुनिया भर की आबादी करीब 7.7 अरब है। लेकिन मंत्री सरदार बलदेव सिंह ने ऐलान कर डाला है कि यूपी में 80,000 करोड़ लोगों को सरकार मुफ्त राशन बांट कर रहेगी।
जबकि बात करें केंद्र सरकार के ऑकड़े को केंद्र सरकार भी 139 करोड़ की आबादी वाले देश में 80 करोड़ लोगों को ही मुफ्त राशन देने का दावा करती है। ऐसे में मंत्री बलदेव सिंह से जुबान फिसले के कारण लोग उनपर चुटकी ले रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी जुबान ऐसे वक्त में फिसली है, जब कुछ ही महीनो में यूपी में विधानसभा चुनाव होने है। उन्होने विपक्षीय पार्टियों को एक मुद्दा दे दिया।