उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां बीती रात घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अचानक हड़कंप मच गया।
गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि ताजा मामला रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा का है। जहाँ के निवासी तारा सिंह उम्र 35 वर्ष बीती रात अपने सास व बच्चों के साथ घर पर सो रही थी।
इसी दौरान रात करीब 2:00 बजे छत पर आहट सुनकर ऊपर पहुंची। जहां दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दी। महिला ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है।
घटना के बाद महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि महिला को गोली लगी है।
उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल भिजवाया गया है। पीड़िता का समुचित उपचार जारी है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। वही महिला के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले में थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है।
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वही लोगों की माने तो मामला अवैध संबंध के होने की आशंका जताई जा रही है।