{सीतापुर से ज्योति सैनी की रिपोर्ट}
जहा एक तरफ भारत सरकार लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर आम जनता को जागरुक कर रहीं है। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से इसको लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे, सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने वाले ही यहा सरेआम इसकी धज्जियां उड़ाते नजर आए।
बता दे, एसडीएम सदर अमित भट्ट ने सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाया। कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के दौरान नही रखा गया सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान। इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना महामारी को लेकर एसडीएम सदर गंभीर नहीं है।