{सीतापुर से ज्योति सैनी की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के थाना तंबौर के फूलपुर गोनिया से नाव पलटने का एक मामला सामने आया है। बता दे, 15 ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलट गई। वहीं नाव पलटने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। जिनमें से एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी नदी पार करके खेत में काम करने गए थे।
शाम को ये सभी काम करके नाव पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि अचानक नाव का बैलेंस बिगड़ जाने से नाव पलट गई। जिसके बाद नाव में सवार 13 लोगों ने तैर कर नदी को पार करके अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रमीणों के सहयोग से डूबी बच्चियों की तलाश में जुटी है।