1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सिंगर विशाल ददलानी हुए कोरोना का शिकार, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

सिंगर विशाल ददलानी हुए कोरोना का शिकार, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का नाम भी जुड़ गया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा: देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का नाम भी जुड़ गया है। विशाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ददलानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मेरी यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए है, जो पिछले सप्ताह या 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों। अफसोस की बात है कि हर एहतियात के बावजूद मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। किसी भी समय, साप्ताहिक शूटिंग के दौरान मैं बिना मास्क के किसी से भी नहीं मिला हूं। जहां तक मैं जानता हूं, न ही मैंने किसी अनसैनिटाइज्ड चीज को छुआ है। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी काफी दुर्बल करने वाले हैं। कृपया सावधान रहें।”

विशाल ददलानी से पहले आज स्वरा भास्कर और उनकी पूरी फैमिली, कुब्रा सैत, मिमी चक्रवर्ती और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इनसे पहले अर्जुन कपूर, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, मृणाल ठाकुर, राहुल रवैल, नकुल मेहता और उनकी फैमिली, शिखा सिंह, वरुण सूद, सुमोना चक्रवर्ती, दृष्‍ट‍ि धामी और श‍िल्‍पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स हाल ही में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।

बता दें कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...