पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरूद्वारे में पत्थरबाजी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पेशावर में एक सिख युवक को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। रविंदर सिंह नाम का यह सिख युवक मलेशिया से हाल ही में पाकिस्तान लौटा था औऱ अगले ही हफ्ते उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है।
खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के शांगला जिले के रहने वाले रविंदर सिंह पेशावर में अपनी शादी की खरीदारी के लिए आए थे। लेकिन उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है। पेशावर पुलिस ने बताया कि, 25 साल के सिख युवक की पेशावर में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इस मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इस हत्या के बाद विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान के पेशावर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं की कड़ी निंदा की है। वहीं मारे गए युवक के भाई ने पाकिस्तान की सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां केस को दबा दिये जाते हैं।
आपको बता दें की
पाकिस्तान सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हजारों करोड़ की फंडिंग आती है
लेकिन इसके बावजूद अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कभी पेशावर तो कभी
कहीं और हत्याओं का सिलसिला चलता रहता है।