1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में पहली बार जानवरों में दिखे कोराना के लक्षण, हैदराबाद में 8 बब्बर शेर कोविड पॉजिटिव

देश में पहली बार जानवरों में दिखे कोराना के लक्षण, हैदराबाद में 8 बब्बर शेर कोविड पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में पहली बार जानवरों में दिखे कोराना के लक्षण, हैदराबाद में 8 बब्बर शेर कोविड पॉजिटिव

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से मचे हाहाकार से लोग ऑक्सीजन की कमीं से लगातार दम तोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार से लेकर देश के सभी राज्यों के सरकारों के तमाम प्रयास फेल ही दिखाई दे रहें हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट से लेकर कई हाईकोर्ट में संक्रमण के रोकथाम के लिए लगातार सुनवाई चल रही है। इन सब के बीच संक्रमण इंसानो से जानवरों तक भी फैल गया है।

आपको बता दें कि हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) में आठ बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। देश में इंसानों द्वारा जानवरों में कोरोना संक्रमण फैलने का यह पहला मामला है। इन आठों शेरों में चार शेर और चार शेरनियां हैंय़  RT-PCR टेस्ट कराने पर पता चला है कि ये आठों शेर कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट से संक्रमित हैं।

9 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) में इन शेरों के स्वैब जांच के लिए भेजे गए थे। जॉच के बाद पता चला कि आठ शेर कोरोना पॉजिटिव हैं। CCMB के डायरेक्टर डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि ये शेर काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ये ढंग से खाना भी खा रहे हैं। हमने शेरों के साथ किस तरह से पेश आना है, इसकी डिटेल चिड़ियाघर के कर्मचारियों के साथ शेयर कर दिया है। इसमें शेरों के खान-पान और ख्याल रखने के तरीके लिखे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार है जब देश में इंसानों के जरिए किसी जीव को कोरोना संक्रमण हुआ है। हालांकि अभी तक किसी घरेलू जानवर में इंसानों के जरिए कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। CCMB ने संबंधित अथॉरिटी को पत्र लिखकर इन आठों शेरों के मल का सैंपल भी मंगाया है। 1 मई को ही पर्यावरण, जंगल और जलवायु मंत्रालय ने सभी चिड़ियाघरों, पार्क और सेंचुरी को बंद करने का निर्देश दिया है।

शेरों को सैंपल लेने के लिए अधिकारियों ने उन्हें बेहोशी की दवा देकर सुला दिया। इसके बाद उनके नाक, गले और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से स्वैब निकाला। ये सैंपल तब लिए गए जब ये सारे शेर सांस लेने के मामले में दिक्कत महसूस कर रहे थे। ये ज्यादा छींक रहे थे और हांफ रहे थे।

CCMB की जांच में पता चला है कि इन आठों शेरों में चिंता पैदा करने वाला संक्रमण नहीं है। इनके शरीर में कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं है। इनकी दवाइयां चल रही हैं। चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठा लिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें कुछ गाइडलाइंस दी गई है, जिनका पालन करने को कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...