कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को सरकार से अपील की है कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सरकार राष्ट्रीय स्तर पर योजना बनाए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के समय में अर्थव्यवस्था का लाॅकडाउन हो गया है और ऐसे में सरकार को उचित कदम उठाने की जरूरत है।
कपिल सिब्बल ने वीडियों काॅन्फेंसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप सलाह दीजिए, लेकिन कभी-कभी कांग्रेस पार्टी की सलाह भी ले लीजिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर होने की बात करते है। अगर भारत को आत्मनिर्भर होना है, ये कैसे होगा? हम तो बाहर की कंपनियों पर निर्भर है। ज्यादातर कंपनियां तो बाहर की है।
सिब्बल ने कहा कि कच्चे तेल का दाम 20 डाॅलर हो गया है और पेट्रोल व डीजल की कीमत अभी भी वहीं बनी हुई है। आप इसका फायदा जनता को क्यों नहीं दे रहे है।