एक्टर सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चक्कर में शूटिंग बीच में ही रुक गई।
सलमान खान ने फिल्म की बची हुई शूटिंग को पूरा कर लिया है और पोस्ट प्रॉडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। अब एक्टर ने अपने फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज दिया है, जिसको रिवील आयुष शर्मा ने किया है। सलमान खान ने चुपचाप अपनी अगली फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
आयुष शर्मा ने फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान का फस्ट लुक जारी किया है। बहनोई आयुष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान सरदार बने नजर आ रहे हैं।
आयुष ने सलमान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अंतिम शुरू हो गई है।’ वीडियो में सलमान काली पगड़ी और खालसा लॉकेट पहने हुए सब्जी मंडी से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।