1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Loksabha Election: कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

Loksabha Election: कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

मध्यप्रदेश में बीजेपी का कांग्रेस खाली करो अभियान अभी भी जारी है। पहले चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भोपाल भाजपा कार्यालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, सीएम मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और रायसेन जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल हो चुके है।

जानकारी के अनुसार सुरखी से पूर्व विधायक पारुल साहू, अमित सक्सेना, शेर सिंह यादव सहित कई लोग भाजपा में शामिल होंगें कुछ देर में सीएम मोहन यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और सागर जिले की सुरखी विधानसभा से पूर्व विधायक पारुल साहू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डॉक्टर प्रतिमा राजगोपाल, पूर्व अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा शाहिद खान बीजेपी में शामिल हो चुके है।

सीएम मोहन यादव ने बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कहा है कि भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का किया स्वागत है। भाजपा में बुद्धिजीवी आते हैं। नवरात्रि चल रही है हमारे लिए यह शौभाग्य की बात है। शक्ति की कृपा से लगातार भाजपा की शक्ति बढ़ रही है। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है।

दिग्विजय तो रण छोड़कर भागे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा में बुद्धिजीवी आ रहे हैं। नवरात्रि चल रही है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है। शक्ति की कृपा से भाजपा की शक्ति लगातार बढ़ रही है। राजनीति हमारे लिए  सेवा का माध्यम है। राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह तो रण छोड़कर ही भाग गए हैं। अब राजगढ़ पहुचे हैं। वहां भी अकेले चुनाव लड़ने में भी डर रहे हैं। चार सौ लोगों को चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया। कांग्रेस नेता मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। राम का उपहास करने पर कांग्रेस की दुर्दशा हुई है।

पारूल दे चुकी है इस्तीफा 

पूर्व विधायक पारुल साहू ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक पत्र लिखाकर अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसमे उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। आपको बता दें कि परूल साहू आबकारी व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी है। पारुल साहू ने 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता गोविंद राजपूत को 141 वोटो से हराया था। 2018 में बीजेपी ने उनका टिकिट काट दिया था। तभी से पारुल साहू नाराज चल रही थी। परूल साहू ने उपचुनाव के दौरान बीजेपी छोड़ दी थी और गोविंद सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह चुनाव हार गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने उनको मौका नहीं दिया। अब पारुल साहू बीजेपी में शामिल हो चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...