एनसीपी प्रमुख शरद पवार भले ही महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी है लेकिन चीन विवाद पर उन्होंने अपनी लाइन कांग्रेस पार्टी से हटकर रखी है।
आल पार्टी मीटिंग में भी सबने देखा की कैसे उन्होंने मोदी सरकार के कदमों का और सेना का खुलकर समर्थन किया था जबकि सोनिया गांधी बार बार मोदी जी से सवाल कर रही थी।
अब एक बार फिर शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमलावर हो रहे राहुल गांधी को आइना दिखाने की कोशिश की है।
दरअसल राहुल गांधी बार बार एक ही बयान दोहरा रहे है और वो है की चीन ने ज़मीन हड़प ली है। जबकि सरकार से लेकर सेना तक किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
जब एक बार पीएम मोदी कह चुके है की चीन ने हमारी ज़मीन पर कब्जा नहीं किया है उसके बाद भी बार बार क्यों राहुल गाँधी चीन को ताकतवर दिखा रहे है ये समझ के परे है।
इन्ही सब बयानों पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि 2020 का तो मुझे पता नहीं लेकिन हां 1962 में ज़मीन हड़पी गयी थी।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि 45000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन हड़पी जाना आज भी देश पर कलंक है और वर्तमान समय में सुरक्षा के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए।