1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाह ने कहा आज ही के दिन 2 ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ

शाह ने कहा आज ही के दिन 2 ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाह ने कहा आज ही के दिन 2 ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के महरौली में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला किया ।उन्होंने कहा कहा कि विपक्ष एमएसपी को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि एमएसपी प्रणाली रहेगी।

उन्होंने कहा आज हम सब भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज ही के दिन 2 ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ, जिन्होंने भारत के भविष्य को बनाने में बड़ी भूमिका अदा की।

उन्होंने आगे कहा एक हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिन है। दूसरा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी।

शाह ने कहा आज 12 बजे हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ही क्लिक से 9 करोड़ किसानों के अकाउंट में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ढाई साल के अंदर ही 10 करोड़ किसानों को 95 हजार करोड़ रुपये सीधे बैंक अकाउंट में डाले हैं।

शाह ने आगे कहा 2013-14 में जब यूपीए की सरकार थी, कांग्रेस की सरकार थी, सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तब किसानों का बजट था 21,900 करोड़ रुपये था।अभी मोदी जी ने किसानों के लिए अंतरिम बजट में 21,900 करोड़ से बढ़ाकर 1,34,399 करोड़ रुपये किया।

किसानों तक पहुंचने के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों से संबंधित किसानों की चिंताओं को दूर करेंगे और 9,000 से अधिक किसानों को प्रधान मंत्री किसान निधि योजना के तहत अगली किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये भी जारी करेंगे।

तीनों कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं। कोई भी एमएसपी प्रणाली को नहीं हटा सकता है और न ही किसानों की जमीन छीन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की यूनियनों के साथ खुले दिल से बातचीत करने के लिए तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...