1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भीषण सड़क हादसे से दहला बिहार, सात लोगो ने गंवाई अपनी जान

भीषण सड़क हादसे से दहला बिहार, सात लोगो ने गंवाई अपनी जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भीषण सड़क हादसे से दहला बिहार, सात लोगो ने गंवाई अपनी जान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसे जामकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। इस हादसे में 7 लोगो ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं 3 लोग घायल हो गये है। आपको बता दें कि यह घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल हाइवे 31 पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवे पर खड़ी ट्रक से अनियंत्रित स्कार्पियो जा टकराई जिससे यह हादसा हो गया।

टक्कर इतना जोरदार हुआ कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे। जिसमें चालक समेंत 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो कटिहार से समस्तीपुर के रोसड़ा जा रही थी। इस दौरान कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल हाइवे 31 पर हादसे का शिकार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मुताबिक, स्कार्पियो सवार शादी के लिए लड़की देखकर लौटे रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हो गया।
पुलिस ने कहा कि सभी लोग रोसड़ा से फुलवरिया आए थे। वापस जाने के दौरान कोसी पुल पर दुर्घटना हो गयी। 7 लोगो की मौत हो गई। सभी मृतक अलग-अलग परिवार के हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी हाइवे-31 पर ऑटो सवार 6 शहनाई वादक की दुर्घटना में मौत हुई थी।

इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने कहा है कि घटना बहुत दुखद है, और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है. मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसे जामकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। इस हादसे में 7 लोगो ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं 3 लोग घायल हो गये है। आपको बता दें कि यह घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल हाइवे 31 पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवे पर खड़ी ट्रक से अनियंत्रित स्कार्पियो जा टकराई जिससे यह हादसा हो गया।

टक्कर इतना जोरदार हुआ कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे। जिसमें चालक समेंत 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो कटिहार से समस्तीपुर के रोसड़ा जा रही थी। इस दौरान कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल हाइवे 31 पर हादसे का शिकार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मुताबिक, स्कार्पियो सवार शादी के लिए लड़की देखकर लौटे रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हो गया।
पुलिस ने कहा कि सभी लोग रोसड़ा से फुलवरिया आए थे। वापस जाने के दौरान कोसी पुल पर दुर्घटना हो गयी। 7 लोगो की मौत हो गई। सभी मृतक अलग-अलग परिवार के हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी हाइवे-31 पर ऑटो सवार 6 शहनाई वादक की दुर्घटना में मौत हुई थी।

इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने कहा है कि घटना बहुत दुखद है, और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है. मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...