रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है। मारे गये आतंकवादियों की अबतक पहचान नहीं हो पाई है।
CRPF सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ स्थल पर अभी और भी आतंकवादी घिरे हो सकते हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि “अनंतनाग के सेरिगुफवाड़ा में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।“
प्रवक्ता आगे बताया कि सुरक्षा बल जब सभी निकास बिंदुओं को सील करने के बाद एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई और मुठभेड़ शुरू हो गया। इस बीच, कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को भी श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियो ने हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। जबकि एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को तीन आतंकवादियो को मार गिराया था।