1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीन पर दूसरा प्रहार : अब रेलवे ने चीनी कंपनी से करार खत्म किया

चीन पर दूसरा प्रहार : अब रेलवे ने चीनी कंपनी से करार खत्म किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन पर दूसरा प्रहार : अब रेलवे ने चीनी कंपनी से करार खत्म किया

लद्दाख में जबसे चीन से धोखे से हमारे 20 जवानों को शहीद किया है तबसे देश में गुस्सा है। आज सुबह ही हमने आपको बताया था की बीएसएनएल ने चीन के उपकरणों का इस्तेमाल ना करके की योजना बना ली है।

वही एक ही दिन में चीन को दुसरा झटका रेलवे ने दिया है। आपको बता दे, भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ऑफ इंडिया ने बीजिंग नेशनल रेलवे रसिर्च एंड डिजाइन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सिग्‍नल एंड कम्‍युनिकेशंस ग्रुप कॉ. लि. से करार खत्‍म कर दिया है।

Image

कानपुर से दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच होने वाले इस कार्य की लागत लगभग 480 करोड़ थी।  बताते चले कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

इसी घटना के बाद देश भर से चीन का आर्थिक बहिष्कार हो रहा है और अब भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका श्री गणेश कर ही दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...