1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. SDM,CO ने बैठक के नाम पर जमकर उड़ाई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंसिंग की मीटिंग

SDM,CO ने बैठक के नाम पर जमकर उड़ाई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंसिंग की मीटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SDM,CO ने बैठक के नाम पर जमकर उड़ाई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंसिंग की मीटिंग

रिपोर्ट: उमेश सिंह/ सत्यम दुबे

चंदौली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछले कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। एक ओर लोग कोरोना से अपनी जान गंवा रहे हैं, तो वहीं दूसरी  मुख्यमंत्री योगी के लागातार निर्देश देने के बाद भी SDM और CO ने कोविड गाइडलन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

 

आपको बता दें कि चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली परिसर में में शासन व प्रशासन का कोई जवाब नहीं है। बाकायदा कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए व्यापारियों की बैठक करते नजर आये। हैरानी तो तब हुई जब इस बैठक में सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया।

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन जब सडक पर कोई भी मजबूर नजर आता है तो यही प्रशासन उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करती है। फिर इन अधिकारियों के खिलाफ कौन कार्रवाई करेगा। वैसे भी साहब कोविड 19 रोकने पर बिमर्श कर रहे थे। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाकर अधिकारी संक्रमण के रोकथाम के लिए मीटिंग कर रहे थे। उन्होने व्यापारियों को दिशा निर्देश भी दिया कि निर्धारित समय तक दुकान खोले और सब्जी को ठेले से घूम कर बेचें।

पिछले 24 घंटे में 28,076 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं, जबकि 33,117 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। मौजूदा वक्त में 2,54,118 कुल एक्टिव केस हैं। इनमें 1,98,857 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। वहीं बात करें कोरोना टेस्ट की तो 2,41,403 कोविड टेस्ट किए गए हैं। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों में लगभग 56 हजार की कमी आई है। 30 अप्रैल को राज्य में कुल 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,54,118 रह गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...