1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. …जब डांस करते हुए स्टेज पर अचानक धड़ाम से गिर पड़ी सपना चौधरी, देखें पूरा VIDEO

…जब डांस करते हुए स्टेज पर अचानक धड़ाम से गिर पड़ी सपना चौधरी, देखें पूरा VIDEO

By: Amit ranjan 
Updated:
…जब डांस करते हुए स्टेज पर अचानक धड़ाम से गिर पड़ी सपना चौधरी, देखें पूरा VIDEO

नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के क्या कहने, अगर डांस करना हो तो सपना की तरह करों वरना ना करों। अक्सर आपने ये बातें स्टेज शो कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के मुंह से सुना होगा। जो हरियाणवी सेशेंसन सपना चौधरी का एक झलक पाने के लिए लालायित रहते है। आपको बता दें कि इसी बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस परफॉर्म करते हुए स्टेज पर ही धड़ाम से गिर पड़ती है।

आपको बता दें कि इस डांस वीडियो में सपना हरे रंग की सूट पहने नजर आ रहीं है। बता दें कि प्रोग्राम में दर्शकों की काफी भीड़ है और इसी भीड़ को एंटरटेन को करने के लिए सपना लगातार अपने झटके से कोहराम मचा रही है। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है की दर्शकों का दिल मुंह को आ जाता है।

दरअसल इस दौरान डांस करते हुए सपना चौधरी स्टेज पर ही धड़ाम से गिर पड़ी। हालांकि इस दौरान उन्होंने खुद को संभाला और लगातार डांस करती रहीं। जिससे जहां दर्शकों ने सपना की इस डांस की तारीफ की, वहीं उन्होंने उनके जज्बे को भी सलाम किया। आपको बता दें कि सपना बहुत जल्द अपना यू-ट्यूब लॉन्च करने वाली है, जिसपर उनका पहला गाना लोरी हो सकता है।

खबरों की मानें तो सपना का यू-ट्यूब चैनल 20 जनवरी से लॉन्च हो सकता है। जिसपर सपना अपने सभी गानें को अपलोड किया करेंगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले ही सपना का चटक मटक गाना रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 3 करोड़ 98 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...