रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: आर्य समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी महर्षि दयानंद आर्ष संस्थान के प्रधान स्मृति शेष सुशील विद्यार्थी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर रविवार एक अगस्त को आर्ष गुरुकुल एवं श्री कृष्ण गौशाला विजय नगर दखोला में सुबह दस बजे वैदिक यज्ञ के साथ ‘संकल्प दिवस’ मनाया गया।

आपको बता दें कि इस खास अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी का डॉ श्रीमती बीना लवानिया भी मौजूद रहीं। संपल्प दिवस के दिन बीना लवानिया के सहयोग से पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर नशा के खिलाफ जन जागरण अभियान भी शुरु किया गया। यहां के क्षेत्रीय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए जनप्रतिनिधियों का ही सहयोग रहा कि नशा के विरोध में अभियान चलाया गया। इस अभियान का परिणाम ही है कि युवी पीढ़ी सही राह पर आगे बढ़ने को संपल्पित हो रही है। संपल्प दिवस के अवसर पर बीना लवानिया के अलावा लोगो को राह दिखाने के लिए प्रसिद्ध काय चिकित्सक डॉक्टर वी एन कौशल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। इन लोगो के अलावा इस अवसर पर स्वामी विश्वानंद सरस्वती, डॉ वीरेंद्र खंडेलवाल, श्रीमती रामसखी विद्यार्थी, रमाकांत सारस्वत, अरविंद मेहता, आचार्य धर्मेंद्र एवं समस्त कुल वासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संकल्प दिवस पर डॉ. बीना लवानियां ने कहा कि नशा के कारण कोई भी अपना अच्छा और बुरा नहीं समझ पाते हैं और वह गलत राह पर चलने लगते हैं| हमारे देश के युवाओं के भविष्य को उज्जवल के लिए उन्हें नशे के जाल से बाहर निकलना होगा| इसके लिए जो भी कार्य आर्य समाज के लोग कर रहे हैं वह सराहनीय हैं।
उन्होने आगे कहा कि आगरा के प्रबुद्ध और प्रसिद्द चिकित्सकों को इस मुहिम से जोड़ना अति प्रशंसनीय हैं। डॉ संदीप अग्रवाल, डॉक्टर कौशल और डॉ बीना लवानियाँ की उपस्थिति में नशा मुक्ति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।