1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पद से हटाए जाने के बाद संजय झा का दर्द झलका : नेहरू की याद आयी

पद से हटाए जाने के बाद संजय झा का दर्द झलका : नेहरू की याद आयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पद से हटाए जाने के बाद संजय झा का दर्द झलका : नेहरू की याद आयी

कांग्रेस पार्टी में फूट बढ़ती जा रही है। सालों से प्रवक्ता का पद संभाल रहे संजय झा को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है क्यूंकि एक जगह उन्होंने अपनी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने की बात कही थी।

अब उसी एक्शन का रिएक्शन आया है। आज ट्विटर पर संजय ने एक ट्वीट किया जिसमें उनका दर्द साफ़ दिखाई दे रहा था।

संजय ने ट्वीट किया, एक बार पंडित नेहरु ने एक अखबार में अपने ही खिलाफ गुमनाम आलोचना लिखी थी और सरकार को तानाशाही की ओर बढ़ने से आगाह किया था और यही असली कांग्रेस है।

आगे उन्होंने लिखा, लोकतांत्रिक, उदार, सहिष्णु, सबको साथ लेकर चलने वाली. हम इन मूल्यों को कहीं पीछे छोड़ चुके हैं. क्यों? मैं कांग्रेस का निर्भीक वैचारिका सिपाही बना हुआ हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...