1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पार्टी की आलोचना करने पर कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटाए गए संजय झा

पार्टी की आलोचना करने पर कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटाए गए संजय झा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पार्टी की आलोचना करने पर कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटाए गए संजय झा

कांग्रेस ने संजय झा को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी के काम करने के तरीको पर सवाल उठाने के कारण यह कदम लिया गया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्‍ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती को शामिल किया है।

संजय झा को हाल ही में कोरोना हुआ था और वो पिछले कई दिनों से घर पर ही एकांतवास में थे। कांग्रेस सेक्रटरी की तरफ से जारी चिट्ठी में इस बात की पुष्टि हुई है।

आपको बताते चले, संजय झा ने हाल ही में कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। यही कारण है की वो अब आपको टीवी डिबेट में नहीं दिखाई देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...