{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
जिले में लॉक डाउन के पहले दिन से ही थानाध्यक्ष सदर विजय कुमार गुप्ता और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है।
शुरुआती दौर में थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से शुरू हुई यह कम्युनिटी किचन अब बड़ा रूप ले चुकी है।
वर्तमान समय में जनसहयोग से चलाई जा रही इस कम्युनिटी किचन के जरिए कैंट रेलवे स्टेशन और भैंसाली बस अड्डे सहित क्षेत्र के स्लम एरिया में रहने वाले लगभग बारह सौ जरूरतमंदों को पुलिसकर्मियों द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सदर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए अब थाने के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजेशन कक्ष का निर्माण किया गया है। आज से थाने में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों और आम जनता को इस सैनिटाइजेशन केबिन में सेनीटाइज होने के बाद ही थाने में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
खास बात यह है कि इस सैनिटाइजेशन केबिन में खड़े होकर मात्र 30 सेकेंड में ही व्यक्ति अपने कपड़ों सहित पूरी तरह वायरस रहित हो जाएगा।
उधर, थाने में सैनिटाइजेशन केबिन बनाने वाले गौरव कपूर ने बताया कि जल्द ही शहर के अन्य दो थानों में भी इसी प्रकार का सैनिटाइजेशन केबिन बनवाया जाएगा।