1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में सेनेटाइजेेशन, खुद सांसद ने संभाला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर

आगरा में सेनेटाइजेेशन, खुद सांसद ने संभाला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में सेनेटाइजेेशन, खुद सांसद ने संभाला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर

{ आगरा से शिव कुमार की रिपोर्ट }

अब आगरा भी कोरोना मुक्त होने के लिए तैयार हो चुका है। अब इस जंग में आगरा के सांसद भी आ गए है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने खुद मोर्चा संभाला और  ट्रैक्‍टर की स्‍टेरिंग खुद संभाली और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव बंद दुकानों, कॉलोनी के मार्ग, घरों के बाहर किया।

आगरा जिले में शनिवार तक 92 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 81 मामले सक्रिय हैं। 10 लोग ठीक हो चुके हैं, कई इलाके सील कर दिए गए है।

सांसद एसपी सिंह बघेल व समाजसेवियों ने मिलकर मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई है, जो खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हैं।

पूरे शहर में केमिकल का छिड़काव होगा। आज यह मुहिम शुरू हो चुकी है। इसके बाद हर तीसरे दिन यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी।

सांसद बघेल के अनुसार आलू किसानाेें की मशीनें इसमें काम आएगी, मशीनों की स्‍प्रे क्षमता 150 मीटर दूर तक है और पूरी व्‍यवस्‍था में आने वाला खर्च सांसद स्‍वयं वहन कर रहे हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...