1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव को लेकर संबित ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव को लेकर संबित ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव को लेकर संबित ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

आज मन की बात में पीएम मोदी ने  पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने नाजुक दौर में देश का नेतृत्व किया।

दरअसल पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव नेहरू-गांधी परिवार के बाद ऐसे पहले पीएम थे जिन्होंने पीएम पद का कार्यकाल पूरा किया था।

आज उसी को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता संबित ने कांग्रेस के ऊपर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नरसिम्हा राव शायद पहले शख्स थे, जिन्होंने ‘शाही राजवंश’ यानी गांधी परिवार से देश के खतरे को पहचाना।

संबित आगे लिखते है कि सोनिया ने उनके शव को कांग्रेस मुख्यालय में ले जाने तक अनुमति नहीं दी थी। बाद में उन्होंने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था।

ज्ञात हो, पीएम ने आज आग्रह किया है कि नरसिम्हा राव के जन्म-शताब्दी वर्ष में आप सभी लोग उनके जीवन और विचारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का प्रयास करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...