{ संभल से सतीश की रिपोर्ट }
देश और दुनिया में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हैं तमिलनाडु से आई जमात के संपर्क में आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम संभल में नगर पालिकाध्यक्ष उनके पति बेटे व बेटी समेत आठ लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां इन लोगों के सैंपल लेकर क्वॉरेंटाइन करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
आपको बता दें कि तमिलनाडु के सात जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही इनमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि जमातियों के संपर्क में रहा एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित आया है।
चूंकि जमाती सरायतरीन भूड़ा में ठहरे थे पालिकाध्यक्ष का निवास स्थान भी भूड़ा है इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डा.मनीष अरोड़ा डॉ नीरज शर्मा के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष के घर पहुंची आठ लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।
इनमें पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील समेत दो महिलाएं पालिकाध्यक्ष के पति हाजी शकील उनके बेटे और निजी गार्ड शामिल रहे वहीं आपको बता दें कि अब तक संभल में 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जिसमें एक युवक संभल नगर पालिका चेयरमैन पति का पूर्व पीए भी शामिल है।
इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेयर पर्सन व उनके पति समेत परिवार के 8 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया है।