रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : देश भर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कोरोना वॉरियर्स पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने मोर्चे संभाल रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए रविवार को खाने के पांच हजार पैकेट भेजे हैं। सलमान इस काम पर खुद बारीकी से नजर रख रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
https://www.instagram.com/p/COF1H6wB3Vc/?igshid=bletpgf362v2https://www.instagram.com/p/COF1H6wB3Vc/?igshid=bletpgf362v2
वीडियो में आप सलमान खान को मरून रंग की शर्ट पहने देख सकते हैं। जहाँ वो खुद खाना चखते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने खाने की पैकिंग भी बकायदा चेक की। इस दौरान सलमान ने कोरोना गाइडलाइन को पूरी तरह से ध्यान में रखा। उन्होंने खाना चखने के बाद तुरंत मास्क पहना। वहीं, खाने का इंतजाम कर रही पूरी टीम भी कोरोना मानकों का पालन करती नजर आई। बता दें कि सलमान खान भोजन पैक करके भेजने की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए बांद्रा स्थित रेस्तरां पहुंचे।
One big team !!! Can’t thank enough @BeingSalmanKhan bhai for being there… what more you can ask when he keeps a check on the menu and does such sudden visits 🙏 https://t.co/RQKH7Z1wnw
— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) April 25, 2021
युवा सेना के सदस्य राहुल कनल ने सलमान खान की एक तस्वीर ट्वीटर पर साझा की है, जिसमें खान रेस्तरां में दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है। कनल ने लिखा, ‘एक बड़ी टीम, वहां (परिसर) पहुंचने के लिए सलमान का शुक्रिया कैसे अदा करूं। वह जब खाने की व्यवस्था देखने के लिए अचानक आ जाएं, तो आप इससे अधिक और क्या मांग सकते हैं।’ कनल ने आगे बताया कि खान ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को खाने के 5,000 पैकेट भेजे हैं।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान कोरोना संकट में मदद के लिये आगे आए हो। इससे पहले भी बीते साल लगे लॉकडाउन में सलमान खान लोगों की मदद करते नजर आए थे। इस दौरान भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
वहीं, बात करें एक्टर के वर्कफ्रंट की तो सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘सीटी मार’ सोमवार को रिलीज होना है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में दिखेंगे। राधे के अलावा सलमान खान के पास ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 3’ और ‘अंतिम’ प्रोजेक्टस भी हैं।