लॉक डाउन की कार्यवाही को 45 दिन पूरे हो जाने के बाद भी पुलिस का जज्बा पहले दिन जैसा ही है और लगातार पुलिस द्वारा सहारनपुर शहर ही नहीं सहारनपुर देहात में भी रूटीन गस्त किया जा रहा है।
जिसके चलते आज फिर सहारनपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर गश्त कर लोगों में एक संदेश दिया गया कि लॉक डाउन में बाहर ना निकले और स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
इस दौरान पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट भी लगातार किया गया कि आप लोग अपने घरों में रहिए और सुरक्षित रहिए।
आज स्पेशल यह रहा कि आज की पुलिस द्वारा की गई गस्त में उत्तर प्रदेश स्काउट एंड गाइड द्वारा कोरोना को लेकर बनाई गई झांकी को भी इस गस्त में सामिल रखा गया।
झांकी में कोरोना व यमराज बने हुए व्यक्ति को एक जीप में बैठा गस्त के साथ साथ घुमाया गया।