{ आज़म खान की रिपोर्ट }
सहारनपुर में कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है। सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 146 से बढ़कर 151 पर पहुच गई है।
सीएमओ बीएस सोढी ने बताया कि शुक्रवार को जो 24 मरीज संक्रमित मिले हैं उनमें चार महिलाएं व एक चौदह साल की किशोरी भी शामिल है।
दिन में एक बजे तक नोएडा से आए 446 सैंपलों की जांच में 19 में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। जबकि रात आठ बजे आए 91 सैंपलों की रिपोर्ट में 5 अन्य में कोरोना के लक्षण मिले।
सीएमओ ने बताया कि ये सभी लोग जमातियों के संपर्की हैं। कहा कि लोगों की लापरवाही से देवबंद में कोरोना के आंकडे बढ़ते जा रहे हैं।