{ योगेश आर्या की रिपोर्ट }
लॉक डाउन में पुलिस द्वारा सख्ती के बाद भी कुछ लोगो रखने का नाम नही ले रहा है। ओर अवैध कटान लगातार किया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला झोटेवाला से सामने आया है, जहां बीती रात अवैध रूप से असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े स्तर पर अवैध पशु कटान कर मांस बेचने का काम किया जा रहा था।
तभी इस मामले की पुलिस ने सूचना मिली ओर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए थाना मंडी प्रभारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और कई कुंतल माल बरामद कर, कई लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की।
वही इस पूरे मामले पड़ जानकारी देते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कंप्लीट लॉक डाउन है ऐसे में सूचना मिली थी कि कहीं अवैध कटान चल रहा है सूचना पर पहुंची।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को नामजद करते हुए कार्यवाही की और कई लोगों की तलाश अभी जारी है 5 से 6 कुंतल मांस बरामद किया गया है।
साथ ही कुछ पशु भी मिले है। उन्होंने ने बताया कि अभी ये साफ नही हो पाया है कि मांस किस पशु का है। इसके लिए पशु चिकित्सा अधिकारी जाँच कर रिपोर्ट देंगे।