रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखीमपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान को एक बार फिर तबियत बिगड़ने के बाद उनको सीतपुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बुधवार को साध्वी प्राची ने आजम खान को ठीक होने के लिए सलाह दे दी है।
आपको बता दें कि अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने सांसद आजम खान को लेकर बयानबाजी की है। आजम खान की तबीयत खराब होने पर साध्वी प्राची ने उन्हें भगवान राम का नाम लेने की सलाह दी है।
साध्वी प्राची एक कार्यक्रम में भाग लेने लखीमपुर खीरी पहुंची थी। जहां उन्होने आजम खान की तबीयत खराब होने पर ठीक होने के लिए कहा कि आजम खान भगवान राम का नाम ले लें, वो ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबकी नैया पार करते हैं, उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी।
उन्होने आगे कहा कि आजम खान की तबीयत खराब हैतो डॉक्टर इलाज करें। उनका अल्लाह उनको बचाएगा या फिर राम का नाम ले लें वो ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबकी नैया पार करते हैं, आजम खान स्वस्थ हो जाएंगे।
आजम खान को 13 जुलाई को मेदांता हॉस्पिटल ने उन्हें स्वस्थ्य बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया था। जिसके बाद एक बार फिर उन्हें सीतापुर जेल भेज दिया गया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद एकबार फिर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान अभी यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह यूपी में सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। आजम खान की गिनती समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे में होती रही है, जिनका कद पार्टी में काफी ऊंचा रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ के मेदांता अस्पताल उनका हाल जानने पहुंचे थे।