उत्तरप्रदेश में चर्चित तीन धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विनोद कुमार सिंह ने अयोध्या, मथुरा व काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।
उसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विनोद कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर नियमित समीक्षा होती है।
सुरक्षा मुख्यालय के तत्वधान में जिसको लेकर जितने भी स्टेटहोल्डर हैं। उनके साथ बैठकर आपस में मंथन किया कि निर्माण कार्य का चल रहा है। जो सुरक्षा व्यवस्था है। उसको कैसे बेहतर करें।
उसी कड़ी में डिस्ट्रिक्ट एडमीनेशन, सीआरपीएफ सुरक्षा मुख्यालय के सभी अधिकारी बैठकर और कैसे चीजों को बेहतर करें इसके लिए संकल्प लिया।