1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Republic Day Parade 2022: अगले साल गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ का बेहद अलग होगा नजारा, हरदीप सिंह पुरी ने कहा…

Republic Day Parade 2022: अगले साल गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ का बेहद अलग होगा नजारा, हरदीप सिंह पुरी ने कहा…

By: Amit ranjan 
Updated:
Republic Day Parade 2022: अगले साल गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ का बेहद अलग होगा नजारा, हरदीप सिंह पुरी ने कहा…

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट कार्यक्रम बेहद तेजी के साथ चल रहा है, जिसका इस साल नवंबर में पूरी होने की संभावना है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा है कि, लोगों को एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के रिडिवेलपमेंट का काम इसी साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

हरदीप सिंह पुरी ने यहां निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। जिसके बाद उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, “सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के निर्माण कार्यों की आज समीक्षा की। इस दौरान मेरे साथ आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव, अधिकारी, सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कॉनट्रेक्टर और इस परियोजना के आर्किटेक्ट बिमल पटेल भी मौजूद थे। निर्माण कार्य तय समय के अनुसार संतोषजनक तरीके से चल रहा है। नागरिकों को एक ऐसा एवेन्यू मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।”

राजपथ आने वाले लोगों के लिए अनोखा होगा अनुभव

मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार राजपथ के रिडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर पत्थरों का काम किया जा रहा है। साथ ही इसमें कई अंडरपास का निर्माण, सभी सुविधाओं से लैस भूमिगत ब्लॉक और पार्किंग की उचित व्यवस्था भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि, “यहां आर्टिफिशियल तालाबों पर बारह पुलों का निर्माण किया जा रहा है। राजपथ आने वाले लोगों के लिए ये अनुभव बेहद अनोखा होगा।” साथ ही उन्होंने बताया कि, “सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के रिडिवेलपमेंट का काम इसी साल नवंबर तक पूरा हो जाएगा। अगले साल गणतंत्र दिवस की परेड नवनिर्मित राजपथ पर आयोजित की जाएगी।”

बता दें कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नई संसद भवन से लेकर सरकारी मंत्रालय तक भी बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत मौजूदा संसद भवन की जगह त्रिभुज आकार का संसद भवन बनाया जा रहा है। जिससे अगले साल होने वाले गणतंत्र दिवस परेड का नजारा, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बदल जाएगी और राजपथ की भी तस्वीर बदली-बदली सी नजर आयेगी। आपको बता दें कि अगले साल ये परेड दोबारा तैयार किए गए (नवीनीकृत) राजपथ पर आयोजित होने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...